अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बैंककर्मी सम्मानित

Updated at : 07 Mar 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बैंककर्मी सम्मानित

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बैंककर्मी सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के महिला कर्मियों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रा)के युवा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. कर्मियों की सम्मानित करते हुए महिला कर्मियों के कार्यों की काफी सराहना की. सर्वप्रथम कर्मियों से केक काटकर सेलिब्रेट किया. सभी को उपहार भी दिये. मौके पर लोजपा (रा) के युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक सभी महिला ही है. यह बहुत बड़ी बात है. उत्तर ग्रामीण बैंक महिला कर्मियों की देखरेख में ही संचालन हो रहा है. बैंक के महिला कर्मियों को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य है कि इससे और भी महिलाएं प्रेरित होकर जो महिलाएं खुद को घर तक सीमित रखती है. वह भी आगे बढ़े और दिखाएं की महिलाएं आज किसी भी मायने में किसी से कम नहीं हैं. गणेश महतो, सोनू कुमार, विष्णुदेव पासवान, सावन कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन