शादी का झांसा दे यौन शोषण, पीड़िता युवक के दरवाजे पर पूरे दिन डटी रही

Updated at : 08 Apr 2026 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा दे यौन शोषण, पीड़िता युवक के दरवाजे पर पूरे दिन डटी रही

शादी का झांसा दे यौन शोषण, पीड़िता युवक के दरवाजे पर पूरे दिन डटी रही

विज्ञापन

– पूरे दिन चला हाइ वोल्टेज ड्रामा मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में पीड़िता ने बुधवार को आरोपित युवक के घर के बाहर पूरे दिन हाइवोल्टेज ड्रामा किया. पूरे दिन नाबालिग युवक के घर के बाहर इंसाफ के लिए जमी रही. पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को दो दिन पूर्व गांव के ही हैदर नामक युवक ने बहका फुसला कर अज्ञात जगह पर ले गया और वहां शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. बुधवार की सुबह उसे गांव में लाकर छोड़ दिया. उक्त किशोरी नाबालिग है. आरोपित युवक के दरवाजे पर बुधवार सुबह ग्यारह बजे से इंसाफ के लिए अपने परिवार के साथ खड़ी थी. खबर लिखे जाने तक इस दौरान शाम के बारिश, तेज हवा व कड़कती बिजली के बीच भी वह उक्त युवक के दरवाजे के बाहर किशोरी भींगती खड़ी रही. आरोपित युवक के घर वाले उसे दरवाजे से भागाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे थे. उक्त घटना को लेकर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन