पबजी खेलने के दौरान किशोर को गोली मारने के मामले में पुलिस की दविश तेज

पबजी खेलने के दौरान किशोर को गोली मारने के मामले में पुलिस की दविश तेज
– घटना में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने की बरामद कटिहार बारसोई नगर पंचायत वार्ड नंबर चार में मंगलवार की संध्या ऑनलाइन पबजी गेम खेल रहे किशोर आलम को उसके ही दोस्त ने गेम के दौरान गली मारकर उसे घायल कर दिया. घटना बाबत वादी सबेरा खातुन, पति तभीजुल हक, रघुनाथपुर निवासी के आवेदन देते हुए बताया कि 07 अप्रैल को समय लगभग 06:30 बजे संध्या उनके पुत्र आलम अपने घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसका साथी वहां आया और नकली गेम नहीं, असली गेम खेलने की बात कहकर अपने पास से पिस्तौल निकालकर आलम के घुटने में गोली मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के उपरांत घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल एवं एक खोखा बरामद किया गया. उक्त संबंध में बारसोई थाना कांड संख्या-55/26 दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




