सीएचसी बरारी स्वच्छता व गुणवत्ता में ऊंचाइयों पर पहुंचा

सीएचसी बरारी स्वच्छता व गुणवत्ता में ऊंचाइयों पर पहुंचा
बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुशर्रफ के नेतृत्व में बेहतर काम कर रहा है. बरारी सीएचसी में कायाकल्प कार्यक्रम 2025-26 के लिए जिले में प्रथम स्थान एवं राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया. स्वच्छता एवं गुणवत्ता के आधार पर राज्य से आए हुए एसेसोर के द्वारा मानक के आधार पर अंकों का निर्धारण कर किया जाता है. पूरे जिले में 92.15% अंकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी प्रथम स्थान तथा राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया गया है. डा मुशर्रफ हुसैन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा एखलाक आलम प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के कुशल प्रबंधन से राज्य में सामुदायिक स्वा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को गुणवत्ता के साथ आम जन तक पहुंचाने का परिणाम है. सीएचसी बरारी के प्रसव कक्ष के सभी जीएनएम, एएनएम एवं अस्पताल के सभी कर्मचारी के सहयोग से इस उच्च शिखर तक पहुंचने में सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




