सीएससी में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंच रहीं महिलाएं

सीएससी में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंच रहीं महिलाएं
कोढ़ा स्वास्थ्य विभाग महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न सीएचसी पर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाया. वे अब सालाना 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की पात्र बन सकेंगी. शिविरों में एएनएम,आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली.बहरखाल में 40 महिलाओ का आयुष्मान कार्ड निर्माण को एएनएम से आनलाइन एंट्री कराई गयी. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक हजारों महिलाएं योजना से वंचित थीं. शिविर का आयोजन 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2825 तक किया जाएगा. महिलाओं को योजना के लाभों की जानकारी दी गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




