राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में कोटा फैक्ट्री हुआ फेल, सिर्फ इतने प्रतिशत छात्र हुए पास
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Mar 2026 10:26 AM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: कोटा फैक्ट्री के नाम से जाना जाने वाला कोटा जिला इस बार सबसे पीछे रह गया. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है.
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार कुल 94.23 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बोर्ड की तरफ से जिलेवार आंकड़े भी जारी किए गए हैं, जिसमें चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. इस साल सबसे शानदार प्रदर्शन झुंझुनू जिले का रहा, जबकि कोचिंग हब के नाम से मशहूर कोटा का रिजल्ट उम्मीद से काफी कमजोर रहा.
Rajasthan Board 10th Result 2026: सबसे कम पासिंग प्रतिशत वाले जिले
| क्रमांक | जिला | पासिंग प्रतिशत (%) |
|---|---|---|
| 1 | कोटा | 89.25 |
| 2 | बारां | 90.10 |
| 3 | करौली | 90.45 |
| 4 | धौलपुर | 90.80 |
| 5 | जालौर | 91.05 |
कोटा का खराब प्रदर्शन चौंकाने वाला
कोटा फैक्ट्री के नाम से जाना जाने वाला कोटा जिला इस बार सबसे पीछे रह गया. यह वही शहर है, जहां देशभर के स्टूडेंट्स IIT-JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं. लेकिन बोर्ड एग्जाम में यहां का प्रदर्शन कमजोर रहा.
कोटा का रिजल्ट आंकड़ों में
- कुल पासिंग प्रतिशत: 89.25%
- छात्र: 87.18%
- छात्राएं: 91.54%
इन आंकड़ों से साफ है कि कोटा का रिजल्ट राज्य के औसत से भी कम रहा.
Rajasthan Board 10th Result 2026: सबसे ज्यादा पासिंग प्रतिशत वाले जिले
| क्रमांक | जिला | पासिंग प्रतिशत (%) |
|---|---|---|
| 1 | झुंझुनू | 96.14 |
| 2 | सीकर | 95.70 |
| 3 | जयपुर | 95.63 |
| 4 | नागौर | 95.55 |
| 5 | चूरू | 95.40 |
झुंझुनू बना नंबर-1 जिला
इस बार RBSE 10वीं रिजल्ट में झुंझुनू जिले ने बाजी मारी है. यहां के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में टॉप स्थान हासिल किया है. जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा.
यह भी पढ़ें- साइंस में 100, मैथ्स में 99, भरतपुर के आर्यन को राजस्थान बोर्ड 10वीं 99.5% मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










