सड़क दुर्घटना में महिला घायल, पूर्णिया रेफर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला घायल, पूर्णिया रेफर

सड़क दुर्घटना में महिला घायल, पूर्णिया रेफर

विज्ञापन

कोढ़ा फलका- गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान उर्मिला देवी 35 वर्ष पति पप्पू मंडल, फलका निवासी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी शादी समारोह में शामिल होने के लिए फलका से सेमापुर जा रही थीं. इसी दौरान गेड़ाबाड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो गयी. वे गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी. ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें नजदीकी कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी सर में चोट लगने से स्थिति थोड़ी गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन