पथ के चौड़ीकरण से नगर में आवागमन काफी सुगम हो जायेगा : तारकिशोर

Updated:
विज्ञापन
पथ के चौड़ीकरण से नगर में आवागमन काफी सुगम हो जायेगा : तारकिशोर

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से कटिहार नगर में आवागमन काफी सुगम हो जायेगा.

विज्ञापन

कटिहार. पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिहार मंत्री परिषद की कैबिनेट बैठक में कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया-कटिहार पथ के पुराने संरेखण (एलाइनमेंट) राष्ट्रीय उच्चपथ- 131 ए में दलन चौक से मनिहारी मोड़ होते हुए उदामा रेखा (कुशवाहा) चौक तक 14 किलोमीटर लंबी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए कुल 55 करोड़ 66 लाख 53 हजार रुपए के प्राक्लित राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की. इस प्रकृति राशि में 40 लाख रुपए नाबार्ड द्वारा दी जायेगी. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से कटिहार नगर में आवागमन काफी सुगम हो जायेगा. इस पथ की चौड़ाई 10 मीटर होगी. साथ ही ढक्कन सहित पक्का नाला का निर्माण भी किया जायेगा. इस महत्वाकांक्षी सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार किया गया प्रयास सफलीभूत हुआ. इसके लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन के प्रति आभार प्रकट किया है. कटिहार के विकास के लिए उन्होंने जब भी किसी परियोजना के कार्यान्वयन के लिए आग्रह किया है. सरकार ने स्वीकृति प्रदान की. उन्होंने कहा बिहार की एनडीए सरकार कटिहार सहित राज्य के विकास के लिए कटिबंध है. विकास के क्षेत्र में कटिहार में कई परियोजनाओं का कार्यान्वयन बदलते कटिहार की सुंदर तस्वीर है. उन्होंने कहा कि कटिहार में चल रहे कई विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन पूर्ण हो जाने पर कटिहार के नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उन तक पहुंच जायेगी. कटिहार के नागरिकों में इसकी स्वीकृति से हर्ष व्याप्त है. कटिहार के नागरिकों ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन