शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति को लेकर अस्पताल में हुई साप्ताहिक बैठक

Published at :01 Mar 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति को लेकर अस्पताल में हुई साप्ताहिक बैठक

शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति को लेकर अस्पताल में हुई साप्ताहिक बैठक

विज्ञापन

फलका फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार ने की. बैठक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर एएनएम के साथ चर्चा की गयी. साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर कई दिशा निर्देश भी दिये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एमसीडी, भव्या, अनमोल, एचएमआईएस, एएफपी, वीपीडी निगरानी, एफआई, सीआई सर्वेक्षण तथा ड्यूलिस्ट अद्यतन पर चर्चा किया. साथ ही साप्ताहिक प्रतिरक्षण में पाये गए कमी को दूर करने एवं टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया. प्रतिरक्षण का समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने टीकाकरण को लेकर एएनएम को विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दिया. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मुस्ताक अंसारी, स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक पवन कुमार, बीसीएम रंजीता कुमारी, डब्लूएचओ मॉनिटर, प्रधान लिपिक आशीष कुमार, महिला पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन