कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव, दुर्गास्थान व मस्जिद के पास बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated at : 12 Sep 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव, दुर्गास्थान व मस्जिद के पास बढ़ी लोगों की परेशानी

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव, दुर्गास्थान व मस्जिद के पास बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के दुर्गास्थान और मस्जिद के निकट सर्विस रोड पर जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बरसात के पानी की सही निकासी नहीं होने से सड़कों व आसपास के इलाकों में गंदा पानी जमा हो गया है. जिससे आमजन का आना-जाना मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्र का पर्व नजदीक है. लेकिन नगर पंचायत की ओर से अब तक जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है. गंदे पानी से लगातार उठ रही दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है. ग्रामीण बुद्धिजीवियों ने बताया कि इस मार्ग से न केवल श्रद्धालु दुर्गा स्थान पहुंचते हैं. बल्कि मस्जिद जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं. ऐसे में गंदे पानी और कीचड़ से श्रद्धालुओं व आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नवरात्र से पहले जल निकासी की व्यवस्था कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाय. ताकि श्रद्धालु और आमलोग सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पर्व मना सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन