गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में में जारी है वृद्धि, महानन्दा में उफान

Updated at : 18 Jul 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में में जारी है वृद्धि, महानन्दा में उफान

गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में में जारी है वृद्धि, महानन्दा में उफान

विज्ञापन

कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुक्रवार को भी जारी रही. जिले के गंगा, बरंडी एवं कोसी नदी के जलस्तर पिछले 12 घंटे के दौरान 10 से 35 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से ब रंडी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर हो गया है. जबकि कोसी, गंगा नदी का जलस्तर भी चेतावनी स्तर छूने को है. जिस तरह रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में वृद्धि है. इससे बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. जल स्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी जलती रही है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बाढ़ पूर्व तैयारी करने का आदेश जिला पदाधिकारी को दिया था. जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी किये जाने का दावा किया है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शुक्रवार की सुबह जलस्तर 27.69 मीटर था, जो शाम में बढ़कर 28.01 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 27.45 मीटर था, जो बढ़कर 27.78 मीटर हो गया. कुर्सेल में शुक्रवार की सुबह 27.75 मीटर था, जो शाम बढ़कर 28.08 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर व गोविंदपुर में जलस्तर बढ़ रहा है. शुक्रवार को दुर्गापुर का जलस्तर 25.70 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बढ़कर 25.90 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 25.40 मीटर था, जो शुक्रवार की शाम जलस्तर बढ़कर 25.63 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 25.95 मीटर था. शुक्रवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 26.32 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 25.61 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 25.92 मीटर हो गया है. गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि से दियारा के लोगों में भय गंगा, बरंडी व कोसी नदी के जलस्तर पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से शुक्रवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी के रामायणपुर में शुक्रवार की सुबह 26.17 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 26.34 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 28.43 मीटर दर्ज किया गया था, जो 12 घंटे बाद शुक्रवार की शाम बढ़कर 28.67 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह 29.24 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.40 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में 29.64 मीटर दर्ज किया गया. शुक्रवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.78 मीटर हो गया है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर जलस्तर सुबह में 26.45 मीटर था. शुक्रवार की शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 26.65 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन