वर्षों से फरार वारंटी छापामारी के दौरान गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
वर्षों से फरार वारंटी छापामारी के दौरान गिरफ्तार

वर्षों से फरार वारंटी छापामारी के दौरान गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमनगर वर्षों से फरार सीए 1856/22 के वारंटी रंजीत कुमार सिंह, पिता योगेंद्र सिंह लगातार छापामारी के बाद पुलिस के गिरफ्त में आया है. वारंट जारी होने के बाद रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आजमनगर पुलिस बिहार, बंगाल के आसपास इलाकों में लगातार छापामारी कर रही थी. पर रंजीत को गिरफ्तार करने में असफल रहे थे. मंगलवार की रात्रि रंजीत कुमार सिंह को छापामारी के दौरान बंगाल बॉर्डर पर गिरफ्तार करने में आजमनगर पुलिस ने सफलता हासिल किया है. अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वर्षों से फरार अभियुक्त थाना क्षेत्र के देना गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन