ePaper

Chanakya Niti: इस समय मेहनत न करने वाले के हाथ लगती है सिर्फ असफलता, मरते दम तक पछतावा नहीं छोड़ता उसका पीछा

Updated at : 26 Dec 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
chankya niti for success and guilt free life

चाणक्य नीति सफलता के लिए AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कुछ समय ऐसे होते हैं जिनमें आपको कभी भी मेहनत करने से दूर नहीं भागना चाहिए. वे कहते हैं जो भी इंसान इस समय मेहनत नहीं करता उसे जीवन में सिर्फ असफलता और पछतावा से ही जूझना पड़ता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर इनके बताये हुए रास्ते पर आप चलते हैं तो आपको जीवन में सिर्फ सफलता ही नहीं बल्कि सुख और समृद्धि भी मिलती है. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि जीवन में सफलता सिर्फ किस्मत की वजह से नहीं मिलती बल्कि सही समय पर की गयी मेहनत की वजह से मिलती है. अगर कोई भी इंसान कुछ खास समय पर मेहनत कर लेता है तो उसे सफलता जरूर मिलेगी. वहीं, अगर वह इस समय मेहनत नहीं करता है तो उसके हाथ सिर्फ असफलता और पछतावा ही लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि किस समय मेहनत न करने वाला इंसान जीवन में सिर्फ असफल होता है और जीवनभर दुखी रह जाता है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

बचपन और विद्यार्थी जीवन में मेहनत न करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान का बचपन और उसका विद्यार्थी जीवन ही सीखने के लिए सबसे अच्छा समय होता है. इस उम्र में दिमाग काफी तेज होता है और साथ ही दिमाग में नयी चीजें जल्दी घुसती है. जो लोग बचपन के समय में या फिर विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई नहीं करते हैं, संस्कार और अनुशासन पर ध्यान नहीं देते हैं उन्हें जीवन में आगे चलकर काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बिना ज्ञान और शिक्षा के इंसान अच्छे मौके खो देता है और यही मुख्य कारण है कि जो बचपन में मेहनत नहीं करता है वह जवान होकर अपनी गलतियों के बोझ के नीचे दबा हुआ रहता है.

Chanakya Niti: अंदर से मजबूत और शक्तिशाली लोगों में दिखते हैं ये संकेत, आचार्य चाणक्य से सीखें ताकत पहचानने की कला

जवानी में मेहनत न करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जवानी का जो समय होता है उसे किसी भी इंसान के जीवन का सबसे ताकतवर समय माना जाता है. जब आप जवान होते हैं तो आपके शरीर में काफी ज्यादा एनर्जी होती है, सपने होते हैं और साथ ही जीवन में कुछ कर दिखाने का जूनून भी होता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं की जो भी इंसान अपने जवानी के दिनों को आलस, गलत संगत और समय की बर्बादी में बिताता है वह जीवन में आगे चलकर कमजोर और असफल इंसान बनता है. जब आप जवानी के दिनों में मेहनत करते हैं तो आप अपने भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रख रहे होते हैं.

अवसर मिलने पर मेहनत न करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में हर किसी को कभी न कभी अच्छे मौके जरूर मिलते हैं. यह मौके नौकरी, बिजनेस, शिक्षा या फिर रिश्तों से भी जुड़े हुए हो सकते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति मौका मिलने पर उसे डर, आलस या फिर टालमटोल में खो देता है वह जीवन में आगे चलकर खुद को ही दोष देता है. जब आप सही समय पर मेहनत करते हैं तो मिलने वाले मौके को सफलता भी बदल पाते हैं. जब एक बार आपके हाथ से मौका निकल जाता है तो आपको जीवन में सिर्फ पछतावा ही होता है.

मुसीबत और कठिन समय में मेहनत न करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कठिन समय हर इंसान के जीवन में जरूर आता है और वही किसी भी इंसान की असली परीक्षा लेता है. जो लोग मुसीबत या फिर कठिन समय में मेहनत करने की जगह पर हार मान लेते हैं वे जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. मुसीबत के समय में धैर्य, समझदारी और लगातार कोशिश करते रहने वाला इंसान ही जीवन में मजबूत बनता है. अगर कोई भी इंसान इस समय मेहनत से दूर भागता है तो वह जिंदगीभर खुद को कमजोर ही महसूस करता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: समाज की नजरों में बुद्धिमान व्यक्ति कौन है? चाणक्य ने बताया पहचान का आसान तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola