फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन
फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विकास महलदार, पिता नारायण महलदार, हरिहरपुर निवासी है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास महलदार काफी समय से फरार था. उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कटिहार जेल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन