हसनगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतदान संपन्न हुआ

Updated at : 18 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
हसनगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतदान संपन्न हुआ

हसनगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतदान संपन्न हुआ

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. प्रखंड के एक पैक्स के अंतर्गत बनाए गए चार मतदान केंद्रों पर कुल 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान हुआ. जबकि दोपहर एक बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. मतदान प्रक्रिया के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शानू कुमार झा, राजस्व अधिकारी सह सेक्टर पदाधिकारी मो. आकिब जावेद व हसनगंज थाना की पुलिस प्रशासन लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. चुनाव को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेरुआ पश्चिम को मतदान केंद्र बनाया था. कुल चार बूथ स्थापित किए गए थे. अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला अब मतगणना के बाद होगा. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शानू कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र संख्या 1 में 307, केंद्र संख्या 2 में 269, केंद्र संख्या 3 में 346 तथा केंद्र संख्या 4 में 465 मत पड़े. 1387 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना प्रखंड मुख्यालय में की जाएगी. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. साथ ही पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन