नवोदय परीक्षा कटिहार जिला में 7 वां रैंक निशिकांत को मिला

नवोदय परीक्षा कटिहार जिला में 7 वां रैंक निशिकांत को मिला
बरारी प्रखंड अन्तर्गत रौनिया पंचायत के किसान रघुवीर का इकलौता पुत्र निशिकांत नारायण ने जवाहर नवोदय परीक्षा मै सातवां रैंक एवं सैनिक प्रवेश परीक्षा सफलता पूर्वक पास कर बरारी रहित जिला का नाम रौशन किय. रौनिया स्थित उनके आवास पहुंचकर युवा समाजसेवी गौतम भगत ने निशिकांत की हौसला अफजाई करते हुए पुष्पगुच्छ देकर मिठाई खिलाया तथा निशिकांत के उज्जवल भविष्य की कामना भी की .नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 के परिणाम मे बरारी प्रखंड के करीब दर्जन भर छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है. विभिन्न सरकारी विद्यालयो मे कक्षा पांच मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने सफलता पाई. प्रवेश परीक्षा के सफल तैयारी में कई कोचिंग संस्थान व शिक्षक एवं सफलतम छात्र रौशन, निशिकांत, अमन, हंसराज, देव, श्रेयांश, समीर राजा, साजिद, अनिश राज, अंकाकाक्षा दीप आदि के सुन्दर भविष्य की जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने कामना की है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




