उत्पाद विभाग की छापेमारी में छह गिरफ्तार, 36.160 लीटर शराब बरामद, तीन मोटरसाइकिल जब्त

Updated at : 18 Mar 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की छापेमारी में छह गिरफ्तार, 36.160 लीटर शराब बरामद, तीन मोटरसाइकिल जब्त

उत्पाद विभाग की छापेमारी में छह गिरफ्तार, 36.160 लीटर शराब बरामद, तीन मोटरसाइकिल जब्त

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग अलग टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेलवे क्षेत्र में छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर छह आरोपी को गिरफ्तार कर 36.160 लीटर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम आजमनगर थाना के नया टोला एवं गोरखपुर(मानगोई रेलवे फाटक) से क्रमशः सूरज सिंह एवं ब्रह्म कुमार शर्मा को एक केन बीयर तथा 6.000 लीटर चुलाई शराब के साथ दो बाइक पर भागते हुए गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की एक टीम ने सहायक थाना के मनिहारी मोड़ बबलू कुमार को एक बाइक पर 14.000 लीटर चुलाई शराब तथा न्यू कॉलोनी से रामदुलारी देवी को 1.260 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बारसोई रेलवे स्टेशन पर सुभाष कुमार को 9.900 लीटर विदेशी शराब तथा प्राणपुर थाना के कुसुमारी पकटिया से वित्तील मुर्मू को 5.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस छापेमारी में कुल छः अभियुक्तों को तीन बाइक,11.160 विदेशी/ बीयर तथा 25.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी के विरूद्ध कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन