Chaibasa: नोवामुंडी में फरार सोनाराम होनहागा की तलाश तेज, पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 18 Mar 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Novamundi News

इश्तेहार चिपकाती पुलिस

Chaibasa (नोवामुंडी): जेटेया थाना क्षेत्र में 3 संगीन अपराधों में शामिल एक आरोपी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है. उसको पकड़ने के लिए इश्तेहार चिपकाए गए हैं. आरोपी पर कई धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

Chaibasa (नोवामुंडी): जेटेया थाना क्षेत्र में दर्ज तीन संगीन आपराधिक मामलों के फरार आरोपी सोनाराम होनहागा उर्फ सुगराम होनहागा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी और इश्तेहार तामिला सुनिश्चित करने के लिए जेटेया पुलिस ने संबंधित थाना से सहयोग मांगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जेटेया थाना कांड संख्या 03/2024, 05/2024 और 05/2025 (दिनांक 01 फरवरी 2024 से संबंधित) में नामजद आरोपी सोनाराम होनहागा उर्फ सुगराम होनहागा, पिता स्व कानडे होनहागा, निवासी गोविंद नायक टोला, थाना छोटानागरा, जिला पश्चिम सिंहभूम के खिलाफ गंभीर आरोप दर्ज हैं.

आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

इस संबंध में जेटेया थाना प्रभारी बॉयस मुंडू ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पहल करते हुए छोटानागरा थाना प्रभारी को पत्र जारी किया है. मामले में आरोपी पर धारा 147, 148, 149, 302, 379 भादवि तथा 27 आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच के दौरान आरोपी को इश्तेहार तामिला और गिरफ्तारी के लिए चिन्हित किया गया है. बुधवार दोपहर जांच पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कांड के अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है.

कई थाने की ली जा रही मदद

उन्होंने बताया कि संबंधित थाना से आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया गया है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीर बताते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल

जादूगोड़ा भाटिन माइंस में ठेका मजदूर अड़े हैं अपनी मांग पर, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola