उपद्रव स्थल का दौरा कर लोगों से की शांति की अपील

Updated:
विज्ञापन
उपद्रव स्थल का दौरा कर लोगों से की शांति की अपील

कटिहार नगर में विगत मुहर्रम के समय विभिन्न स्थानों पर शरारती तत्वों द्वारा किये गये उपद्रव स्थल का दौरा कर सभी लोगों से शांति की अपील की.

विज्ञापन

कटिहार. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता बब्बन झा ने कटिहार नगर में विगत मुहर्रम के समय विभिन्न स्थानों पर शरारती तत्वों द्वारा किये गये उपद्रव स्थल का दौरा कर सभी लोगों से शांति की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं है. उन्होंने सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील की. असामाजिक तत्वों को नहीं बख्शा जायेगा, उनकी गिरफ्तारी होगी. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार शांतिप्रिय जगह है. कटिहार की शांति में खलल डालने वाले पर सरकार कार्रवाई करेगी. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लाल कोठी, वर्मा नगर, गांधीनगर, डहेरिया के नागरिकों से मिलकर धैर्य रखने की अपील की. इस अवसर पर निगम पार्षद प्रमोद महतो, पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय, सुनील सिंह, नीरज कुमार, देवव्रत गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, निलेश ठाकुर, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर जायसवाल, बलराम चंद्रवंशी, लक्ष्मी शर्मा, मनोज शर्मा, वापी विश्वास, विजय चक्रवर्ती, प्रदीप कर्मकार, गोपाल गुप्ता, ललन खटीक, बैजू गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन