Viral Video: शराब की तस्करी में पकड़ी गई ‘बुर्का वाली आंटी’, वीडियो देख यूजर्स बोले – अब कौन लाएगा बोतल?

Updated:
विज्ञापन
Viral Video of alcohol smuggling in bihar

Viral Video of alcohol smuggling in bihar

Viral Video: बिहार के कटिहार जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक अनोखे और चौंकाने वाले तरीके का पर्दाफाश किया है. यह मामला शराब तस्करी के सबसे आश्चर्यजनक तरीकों में से एक माना जा रहा है. इस बार एक महिला ने बुर्का पहनकर अपने शरीर में शराब के टेट्रा पैक छिपा रखे थे. जैसे ही महिला का बुर्का हटाया गया, उसमें छिपे हुए शराब के टेट्रा पैक बाहर निकल आए.

विज्ञापन

Viral Video: अब तक आपने शराब तस्करी के कई तरीकों के बारे में सुना होगा, लेकिन बिहार के कटिहार में महिला तस्करों के अनोखे तरीके को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. बिहार के उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के इस अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है. बिहार के कटिहार जिले में पुलिस ने शुक्रवार को दो महिलाओं को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

जानें पूरा मामला

शराब तस्कर वास्तव में हिजाब और महिलाओं का उपयोग कर रहे हैं. कटिहार में दो महिलाएं साड़ी के ऊपर बुर्का पहनकर और गर्भवती होने का दिखावा करते हुए शराब की तस्करी कर रही थीं. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. यह कार्रवाई मनिया रेलवे स्टेशन पर की गई.

उत्पादक अधीक्षक ने जानकारी दी कि गिरफ्तार की गई दोनों शराब तस्कर महिलाओं की पहचान वीणा देवी और नंदिनी देवी के रूप में हुई है. ये दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपराथारी टोला की निवासी हैं. उनके पास से क्रमशः 9 लीटर और 8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Viral हो रहा है ये Viral

इंस्टाग्राम के एक पेज इंडियन में इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक महिला ने कैसे बुर्के में शराब छुपाया है. एक यूजर ने कमेंट किया है बिहार इज नॉट फॉर बिगेनर्स, वहीं एक कमेंट में यूजर ने लिखा है लीगल ही कर लो. कमसे कम टैक्स तो मिलेगा.एक यूजर ने लिखा है आंटी पकड़ी गई, अब पार्टी कैंसल करनी होगी. एक यूजर ने लिखा है अब कौन लाएगा बोतल

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन