ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की रजा मंदी से करायी शादी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की रजा मंदी से करायी शादी

ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की रजा मंदी से करायी शादी

विज्ञापन

संशोधित खबर प्रतिनिधि, अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के गोपालपुर स्थित पंचवटी शिव मंदिर में बुधवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की रजा मंदी से शादी करा दी. प्रेमिका पूर्व से शादीशुदा थी. उसकी नवरसिया सीज गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला के पिता ने बताया कि उसकी बेटी एवं नवरसिया सीज के लड़का के बीच प्रेम प्रसंग था. इसी बीच प्रेमी युगल को ग्रामीण पकड़ लिया. ग्रामीण प्रेमी युगल के परिजनों को बुधवार को बुलवाकर प्रेमी युगल के रजा मंदी से पंचवटी शिव मंदिर में शादी करा दी गयी. दोनों प्रेमी युगल ने बताया कि एक दूसरे से प्रेम करते हैं. उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि परिजनों के मौजूदगी में ग्रामीणों ने उनलोगों को गोपालपुर चौक स्थित पंचवटी शिव मंदिर में शादी करायी. एक दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया. शादी को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुट गए थे. मौके पर उपमुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जानकी यादव, रामाशीष मंडल, बबलू मंडल, दिलीप मंडल, अक्षय कुमार, कालू मंडल, उचित मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन