बाढ़ क्षेत्र में सांसद को पीठ पर सवार कर पानी कीचड़ पार कराते वीडियो वायरल

Updated at : 08 Sep 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ क्षेत्र में सांसद को पीठ पर सवार कर पानी कीचड़ पार कराते वीडियो वायरल

बाढ़ क्षेत्र में सांसद को पीठ पर सवार कर पानी कीचड़ पार कराते वीडियो वायरल

विज्ञापन

– वीडियो वायरल होने के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में मचा भूचाल कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के क्रम में स्थानीय सांसद तारिक अनवर को कंधे पर उठाये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में भूचाल मच गया है. कटिहार के सियासी गलियारों में सांसद को कंधे पर सवार होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है. लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कामेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहे सांसद आमलोगों के कंधे पर सवार हो गये तो कोई कुछ लिख रहा है. उल्लेखनीय है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरा के क्म में सांसद को किसी ने कंधे पर उठये हुए है तथा किसी अन्य व्यक्ति उसे सहारा दिये हुए है. इस तरह का वीडियो रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो चर्चा के विषय बना हुआ है. इस बीच सांसद तारिक अनवर ने वायरल हो रहे इस वीडियो पर कहा कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए गये थे. इस दौरान उनकी तबीयत थोड़ी खराब हो गयी. जिससे स्थानीय लोगों ने कहा कि कीचड़ व पानी में चलना उचित नहीं होगा. इसलिए वह लोग स्नेह और प्यार दिखाते हुए कंधे पर उठा लिया और सूखे तक लेकर गये. इसे राजनीतिक रंग देना किसी भी तरह से उचित नहीं है. सांसद ने यह भी कहा कि कटिहार के लोग उनसे कितना प्यार करते है. यह इसी बात को दर्शाता है. साथ ही बिहार की जनता विपक्ष को आने वाले चुनाव में इसी तरह कंधे पर उठाकर सत्ता तक ले जायेगी. यह इस बात की भी पुष्टि करता है. उन्होंने कहा कि हर किसी को ओछी राजनीति से बचना चाहिए. सांसद ने कहा कि अभी तक बिहार सरकार के कोई मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन