विस चुनाव को हसनगंज थाना में शस्त्रों का हुआ सत्यापन

विस चुनाव को हसनगंज थाना में शस्त्रों का हुआ सत्यापन
हसनगंज हसनगंज थाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों का सत्यापन किया गया. थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने लाइसेंस धारियों का सत्यापन किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया जा रहा है. थाना क्षेत्र में कुल 14 शस्त्र लाइसेंस धारी है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. शस्त्रों की जांच की जा रही है. हसनगंज में जितने भी लाइसेंस शस्त्रधारी हैं, सभी को अपना-अपना शस्त्र जांच कराना होगा. जांच के दौरान शस्त्रों के अलावा लाइसेंस की जांच होगी. जांच के दौरान शस्त्रधारी का पूरा पता, मोबाइल नंबर के साथ पंजी में दर्ज होगा. जिसकी सूचना शस्त्र विभाग को दी जायेगी. मौके पर एसआई अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




