वाहन चेकिंग अभियान चला वसूला गया जुर्माना

एसपी के निर्देशानुसार यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
कोढ़ा. एसपी के निर्देशानुसार यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. गेड़ाबाड़ी मुख्य बाजार चौराहे पर मंगलवार की देर संध्या के समय विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया, जबकि अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार मौजूद रहे. वाहन जांच के दौरान अब तक लगभग 10 हजार रुपये से अधिक का चालान काटा गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी. दो पहिया वाहनों में विशेष रूप से हेलमेट की अनिवार्यता, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा व प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गयी. चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ-साथ सभी वैध कागजातों की सख्ती से जांच की गयी. बड़े वाहनों के चालकों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










