एसपी के निर्देश पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान

एसपी के निर्देश पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
कोढ़ा एसपी के निर्देश पर कोलासी पुलिस ने प्रतिदिन सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान जारी रखी है. पहले बिना हेलमेट चलने वाले कई लोग अब सावधानी बरत रहे हैं. हेलमेट पहनकर ही सड़क पर निकलना लोगों की आदत में शामिल होता जा रहा है. सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है और वे समझने लगे हैं कि हेलमेट पहनना न केवल नियम है बल्कि उनकी अपनी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है.इसी कड़ी में कोलासी कैंप के सामने एनएच-81 मुख्य सड़क पर कोलासी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस टीम ने हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस आदि दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान कई वाहन चालकों के कागजात अधूरे पाए गए, जिनका चालान काटकर आवश्यक कार्रवाई की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




