बारसोई में भी रुकेगी पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन

Updated at : 12 Sep 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में भी रुकेगी पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन

बारसोई में भी रुकेगी पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन

विज्ञापन

बारसोई न्यू जलपाईगुड़ी से पटना तथा पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली बंदे भारत ट्रेन अब बारसोई जंक्शन में भी रुकेगी. पटना आने जाने वाले यात्रियों में हर्ष है. ट्रेन के बारसोई जंक्शन में ठहराव की मांग ट्रेन के परिचालन होने के बाद से ही प्रारंभ हो गई थी. लोजपा की कटिहार जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर ट्रेन के बारसोई जंक्शन में ठहराव की मांग की थी. उधर पूर्व सांसद डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी ने भी दिल्ली में रेल मंत्री से मिलकर ट्रेन के बारसोई जंक्शन में ठहराव की मांग की थी. बारसोई जंक्शन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य हरमेंद्र कुमार उर्फ पिंटू यादव ने भी इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी. इसके साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम भी ट्रेन ठहराव के प्रयास में आ रहे हैं. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने ट्रेन के ठहराव में प्रयास करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को साधुवाद दिया है. इस संबंध में लोजपा जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से बारसोई जंक्शन में वंदे भारत एवं राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी. जिसमें से वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव पास हो गया है. बहुत जल्द ही राजधानी ट्रेन भी बारसोई जंक्शन में रुकने लगेगी. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया है. पूर्व सांसद डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस ट्रेन के बारसोई जंक्शन में ठहराव के लिए एक वर्ष पूर्व से ही प्रयासरत है. इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया है. जबकि भाजपा के हरमेंद्र यादव उर्फ पिंटू यादव ने कहा कि उन्होंने स्टेशन सलाहकार समिति, कटिहार के एमएलसी अशोक अग्रवाल एवं उत्तर दिनाजपुर रायगंज के सांसद देवश्री चौधरी को पत्र लिखकर वंदे भारत सहित उत्तर बंगा एक्सप्रेस, कामरूप एक्सप्रेस, कामाख्या गया एक्सप्रेस एवं कामाख्या यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस ट्रेन के बारसोई में ठहराव की मांग की गई थी. जिसमें से चार ट्रेन का ठहराव का प्रस्ताव पास हो चुका है. इसके लिए उन्होंने कटिहार के एमएलसी अशोक अग्रवाल, सांसद देवश्री चौधरी, रेलमंत्री तथा प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन