हजरत जीतन साह के पीर मजार पर उर्स का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
हजरत जीतन साह के पीर मजार पर उर्स का आयोजन

हजरत जीतन साह के पीर मजार पर उर्स का आयोजन

विज्ञापन

– विधायक, एसडीएम व नगर मुख्य पार्षद समेत हजारों लोगों ने की मजार पर चादरपोशी मनिहारी मनिहारी के हजरत जीतन साह के पीर मजार पर उर्स का आयोजन हुआ. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव समेत हजारों लोगों ने मजार पर चादरपोशी की. विधायक व नगर मुख्य पार्षद ने मजार पर अमन व चैन की दुआ मांगी. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि पीर मजार सभी धर्म के लोगों के आस्था का केन्द्र है. ऐसी मान्यता है कि जो भी यहा आकर मांगता है. वह अवश्य पुरा होती है. नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने कहा कि उर्स के दिन आज काफी संख्या में लोग दूर दूर से पहुंचे है. उन्होंने उर्स कमेटी को बधाई दिया. मजार के खादिम मंजर शफी ने बताया कि उर्स के दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे है. मजार पर चादरपोशी किये. मजार उर्स कमेटी आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दे रही है. मौके पर बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस अंचल निरीक्षक रामचंद्र मंडल, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, जिला पार्षद सुमति देवी, चिन्मय अतीत सिंह, उर्स संचालन कमेटी अध्यक्ष सह पूर्व नगर उपमुख्य पार्षद मुस्ताक, खादिम मंजर शफी, एनुल अंसारी, साजिद, आलमगीर, करीम, आरजू, शोहराब आलम उर्फ शेरू, कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी श्वेता, रजी इमाम आदि मौजूद थे. उर्स के मौके पर कव्वाली का भी आयोजन किया गया. कव्वाल जेबा रानी व कैफ खान ने कव्वाली प्रस्तुत किया. हजारों लोगों ने कव्वाली का आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन