सोहथा उत्तरी पंचायत के पैक्सध्यक्ष का असामयिक निधन

सोहथा उत्तरी पंचायत के पैक्सध्यक्ष का असामयिक निधन
फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गांधी ग्राम बरेटा निवासी नवल किशोर सिंह 42 वर्ष का गुरुवार की रात असामयिक निधन हो गया. उनके निधन को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी. वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन को लेकर कोढ़ा विधायक कविता पासवान, प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया चंदना झा, बिनोद मृधा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी झा, पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, तफसील अनवर, उमेश मेहता, निरंजन झा, जमीरउद्दीन, बिपीन मंडल, फिरोज आलम, अनुज कुमार मंडल, धीरज गुप्ता, पूर्णेन्दु भूषण आदि उनके निज आवास पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया. गहरी शोक संवेदना जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




