देसी कट्टा के साथ विधि विरुद्ध बालक धराया

Updated at : 14 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
देसी कट्टा के साथ विधि विरुद्ध बालक धराया

देसी कट्टा के साथ विधि विरुद्ध बालक धराया

विज्ञापन

कटिहार मनसाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रौता घाट के समीप छापेमारी कर एक देशी कट्टा के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है. इसके पश्चात पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. इस बात की जानकारी देते हुए मनसाही थानाध्यक्ष अनिल दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग देसी कट्टा के साथ किसी अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे. इसी दौरान एक बालक को भी पकड़ा गया. जिसकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया. इसके पश्चात आरोपी बालक को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन