मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में चाचा-भतीजे की पिटाई, दोनों घायल

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाज कराते घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार के हसनगंज में मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में चाचा-भतीजे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कटिहार : हसनगंज थाना क्षेत्र के सकरेली गांव में मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

विवाद के दौरान मोबाइल चला रहा था युवक

घायल अरुण परिहार की मां चिंता देवी ने बताया कि गांव के ही श्यामलाल का किसी व्यक्ति से विवाद हो रहा था. इसी दौरान उनका पुत्र अरुण वहां मोबाइल चला रहा था. श्यामलाल के पुत्र अर्जुन, प्रदुमन, दिलीप समेत अन्य परिजन अरुण के पास पहुंचे और उस पर झगड़े का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए बहस करने लगे.

अरुण ने वीडियो बनाने से इनकार किया, लेकिन आरोपितों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा पर किया हमला

अरुण के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर उसके चाचा संजय परिहार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे. इसी दौरान हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटना के संबंध में संबंधित लोगों से जानकारी ली है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन