हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस कस्टडी में आरोपी | Prabhat Khabar Network
कटिहार नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरी घटना की जानकारी यहाँ पढ़ें।
कटिहार : नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
रामपाड़ा से हुई आरोपित की गिरफ्तारी
नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 718/26 में हत्या के प्रयास के आरोपित मौलवी उर्फ मो. एहसान, उम्र 35 वर्ष, पिता फकुरुद्दीन उर्फ फक्को खलीफा, निवासी रामपाड़ा, थाना नगर के विरुद्ध छापेमारी की गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








