प्रशिक्षु सिपाहियों के बीच रात में पहुंचे एसपी, लिया प्रशिक्षण का जायजा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाइन के मैदान में प्रशिक्षु सिपाही का निरीक्षण करते एसपी मौजूद अन्य पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network

कटिहार एसपी परिचय कुमार ने प्रशिक्षण स्थल का देर रात निरीक्षण कर प्रशिक्षु सिपाहियों से ट्रेनिंग की प्रगति जानी. उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नियमों के पालन पर जोर देते हुए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया.

विज्ञापन

कटिहार : पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों से प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी ली और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

नियमों और निर्देशों के पालन पर जोर

एसपी परिचय कुमार ने प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है. उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने को कहा.

उन्होंने प्रशिक्षुओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले ज्ञान और कौशल को गंभीरता से आत्मसात करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में आम लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग में इसका प्रभावी उपयोग किया जा सके.

रात्रि गिनती में उपस्थिति की भी जांच

एसपी ने रात्रि गिनती के दौरान अनुशासन और उपस्थिति व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद प्रशिक्षु सिपाहियों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.

लगन और मेहनत से प्रशिक्षण लेने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि पुलिस सेवा में उनके सफल और जिम्मेदार भविष्य की मजबूत नींव है. इसलिए सभी प्रशिक्षु पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन