प्रमंडल स्तरीय कबड्डी में उमवि बिजैली की टीम विजेता

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

प्रमंडल स्तरीय कबड्डी में उमवि बिजैली की टीम विजेता

विज्ञापन

डंडखोरा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रमंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजैली की टीम कबड्डी में विजेता बनकर विद्यालय हीं नहीं प्रखंड और जिला को भी गौरवान्वित किया है. खो-खो में उप विजेता रहकर हीं संतोष करना पड़ा. कबड्डी टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. किशनगंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में सहायक शिक्षक अरुण राय, किशोर कुमार झा एवं शारीरिक शिक्षक अमरदीप साह साथ रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे. अंडर 14 के बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम जिला स्तर पर अव्वल रह कर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कटिहार जिला का प्रतिनिधित्व किया. फाइनल मुकाबले में टीम ने कुल 48 अंक अर्जित कर अररिया को 30 अंक से पराजित करते हुए विजेता कप पर कब्जा कर लिया. वहीं खो-खो में भी जिला टाॅपर स्कूल की टीम प्रमंडलीय प्रतियोगिता में उप विजेता रही. बच्चों ने सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक हीरेन राय, खेल शिक्षक सहित अन्य खेल प्रेमी शिक्षकों को दिया है. बीडीओ शुभम प्रकाश, मुखिया आलोक कुमार, पंसस बरुण कुमार राय, सूरज साह, भोला दास राज्यस्तर पर अव्वल होने की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन