पिस्टल व दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

पिस्टल व दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बसुहार मजदिया गांव से दो युवकों को पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितो में अमरदीप महलदार व राजू महलदार शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 175/25 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. उधर पुलिस ने बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित बसुहार मजदिया गांव निवासी मन्नी महलदार को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










