52.435 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 16 Oct 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
52.435 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

52.435 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

– लाल कोठी स्थित एक लॉज में छापेमारी कर गांजा किया बरामद कटिहार नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लाल कोठी स्थित एक लॉज में छापेमारी कर 52.435 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ वन अभिजीत सिंह ने नगर थाना में गुरुवार की शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि रात नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह को लाल कोठी स्थित एक लॉज में मादक पदार्थ विक्रेता की इनपुट मिली. थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने लॉज में छापेमारी की. पुलिस ने लॉज से 52.430 किलो गांजा बरामद किया. मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने ललन साह पिता राजेंद्र साह, मरंगी थाना मनसाही, संतोष कुमार ठाकुर पिता स्व सीताराम ठाकुर, कबिलासी थाना सौरबाजार जिला सहरसा निवासी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित के पास से 4500 रुपए बरामद की है. एसडीपीओ ने बताया कि इस बाबत गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन