5.36 ग्राम स्मैक व 12056 हजार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

5.36 ग्राम स्मैक व 12056 हजार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कटिहार
मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवड़ मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो स्मैक तस्कर को 5.36 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 12056 रुपए बरामद किया. जानकारी के अनुसार मनिहारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा को मादक पदार्थ तस्कर की सूचना मिली. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनिहारी थाना पुलिस ने हवड़ मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया.संदेह होने पर गाड़ी रोकर की जांच
इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ तथा गाड़ी को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली. जिस क्रम में पुलिस ने उन दोनों के पास से 5.36 ग्राम स्मैक तथा 12056 रुपए नगद बरामद किया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्कर संतोष कुमार पिता रामप्रवेश यादव मिर्जापुर, मनीष यादव पिता भोला यादव मिर्जापुर थाना मनिहारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










