13.350 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

13.350 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार तेलता थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 13.350 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर तेलता थाना पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध सघन कार्रवाई करती आ रही है. पुलिस को दो शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाइक से 13.350 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने उक्त मामले में दो तस्कर अमित कुमार पासवान पिता सिकंदर पासवान, परमानंद कुमार पासवान पिता देव पासवान दोनों बेगम बाद सिंधिया टोला थाना सदर, जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




