भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो गिरफ्तार

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमनगर भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट तथा तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी मामले में आजमनगर पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है. आवासीय भूमि पर टाटी लगाने के दौरान हुई विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत के बथनाराही गांव का बताया जा रहा है. आजमनगर थाना में मामला दर्ज होने के बाद आजमनगर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी. शुक्रवार की रात्रि छापामारी के दौरान मामले के अभियुक्त ताहिद, आहिद को गिरफ्तार कर लिया गया. एक अन्य मामले के वारंटी नूर आलम पिता अईनूल ग्राम खंनगामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन