थाना में घुसकर युवक व पुलिसकर्मियों से मारपीट, दो गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 16 May 2026 7:50 PM
विज्ञापन
बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाना में शनिवार की शाम प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गयी.
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग मामले में बवाल, आबादपुर थाना में अफरा-तफरी
बारसोई. बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाना में शनिवार की शाम प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब लड़की पक्ष के लोगों ने थाना परिसर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी भी हमले में घायल हो गये. सभी घायल पुलिसकर्मी का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल बारसोई में कराया गया. घटना शनिवार को दोपहर बाद करीब 4:30 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार ढट्टा धूमटोला निवासी एक युवक एवं युवती आपस में प्रेम करते थे. बताया जाता है कि लड़की पक्ष के लोगों के भय से युवक अपनी जान बचाने के लिए आबादपुर थाना पहुंच गया. इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग भी थाना पहुंच गये और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ते देख थाना प्रभारी शादाब आलम, सब इंस्पेक्टर विमलेश चौधरी, सब इंस्पेक्टर शोभा कुमारी युवक को बचाने पहुंचे. लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी. इस घटना में तीनों पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये. थाना परिसर में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले को लेकर आबादपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में 10 नामजद व 12 से 18 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल लड़की पक्ष के अरशद व एहतेशाम को गिरफ्तार कर लिया है. बारसोई के डीएसपी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना परिसर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने एवं पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










