ऑटो व ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Updated at : 16 Sep 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित मूसापुर चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित मूसापुर चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो सवार दो महिलाएं सहित एक बच्चा समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कोढ़ा अस्पताल पहुंचाया गया,. जिसके बाद स्थिति नाजुक देखते हुए सभी को हायर सेंटर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो पुरुषों ने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कुरसेला की ओर से आ रहा था, जबकि ऑटो पूर्णिया की तरफ से मूसापुर चौक की ओर बढ़ रही थी. अचानक दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऑटो में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को कुचलते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसा. गनीमत रही कि दुकान उस समय बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

सदर डीएसपी टू ने मौके पर पहुंच संभाली कमान

ऑटो व ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए पूर्णिया में भरती कराया गया है. हादसे में प्रवीण ऋषि (35 वर्ष) और देवचरण ऋषि (47 वर्ष), निवासी बिलोरी, जिला पूर्णिया की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि घायल यात्रियों की पहचान हीरो कुमार ऋषि, उनकी पत्नी काशी कुमारी (नाजुक हालत में), साली अंजली कुमारी (नाजुक हालत में) और एक वर्ष का बच्चा, हिरालाल मंडल (45 वर्ष, निवासी बरारी मरघिया) शामिल है. घायल हीरो कुमार ऋषि ने बताया कि वे बहादुरगंज, पूर्णिया से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल रामबाग खेरिया जा रहे थे. उसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ. हादसे में उनका मासूम बच्चा भी घायल हो गया. हिरालाल मंडल अपने घर जा रहा था, जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू रंजन कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने खुद स्थिति की कमान संभाली.उस समय एंबुलेंस चालकों की हड़ताल चल रही थी. ऐसे में डीएसपी ने पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों की व्यवस्था कराई और घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा. जहां इलाज के क्रम में दो की मौत हो गयी, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है.

रंजन कुमार सिंह, सदर डीएसपी टूB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन