गैस सिलेंडर से उठी आग से दो घर जले, 80 हजार नगद समेत सामान खाक

Updated at : 13 Jul 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से उठी आग से दो घर जले, 80 हजार नगद समेत सामान खाक

गैस सिलेंडर से उठी आग से दो घर जले, 80 हजार नगद समेत सामान खाक

विज्ञापन

कोढ़ा चंदवा पंचायत की रूपसपुर गांव में शनिवार की शाम अगलगी में दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया. शाम लगभग 7 बजे रामबरन और रामनरेश के घर में अचानक गैस सिलेंडर के पाइप से आग लग गयी. जिससे दोनों मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना उस समय घटी जब घर की महिला रसोई में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी. सिलेंडर के पाइप से आग की चिंगारी उठी और तेजी से फैल गयी. आग देखकर महिलाएं घबरा गयी और जान बचाकर बाहर भागीं. शोर मचाया. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. इस भयावह अगलगी में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिछावन, गहने-जेवरात, नगद 80,000 रुपए सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की. आग इतनी तेजी से फैली कि बचाव संभव नहीं हो सका. घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. गांववालों और पीड़ितों ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है. अब तक किसी सरकारी प्रतिनिधि के पहुंचने की जानकारी नहीं मिल पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन