दो दोस्त स्नान करने के दौरान डूबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन
दो दोस्त स्नान करने के दौरान डूबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

दो दोस्त स्नान करने के दौरान डूबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर स्थित कनचिरा धार में शुक्रवार को दो युवक बाढ़ के पानी में डूब गये. एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गोपीचक निवासी वार्ड 16 के दाऊद और राज स्नान करने गये थे. जहां गहरे पानी में चले गये. डूबने लगे. ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को बाहर निकाला गया. अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. राज ( 18 ) पिता समीम की मौत हो गयी. दाऊद की स्तिथि गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर किया गया. राज के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मनिहारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की. राजस्व कर्मचारी सदानंद कुमार भी अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन