नाव डूबने से लापता दो किसानों का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

नाव डूबने से लापता दो किसानों का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
कुरसेला नदी में नाव पलटने से डूबकर लापता दो किसानों का 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी बरामद नहीं किया जा सका है. जबकि किसानों के बरामद करने का कार्य शनिवार को जारी रहा. तेज हवा, बारिश की वजह से तलाशी अभियान में परेशानी बना रहा. किसानों के परिजन तलाशी कार्य पर बरामदगी की उम्मीद लगाये है. किसानों के बरामदगी के आस में लेकर खेरिया घाट पर चहल पहल बढ़ी रही. अनुमान किया जा रहा है कि नदी के तेज बहाव में दोनों किसान दूर निकल गया है. स्थानीय गोताखोर डूबे किसानों को अनुमानित जगह पर होने की उम्मीद कर रहे हैं. एसडीआरएफ दल नदी में संभावित दायरे के बीच किसानों को तलाश करने में लगे हैं. तलाश में जुटे खोजी दल हर स्तर से डूबे किसानों के बरामदगी के कार्य में लगे हैं. गौरतलब है कि बीते दो अक्तूबर को दियारा से खेसारी फसल का बुआई कर लौट रहा किसानों का नाव कोसी- गंगा के संगम पर पलटी खा कर डूब गया था. नाव पर पांच किसान सवार थे. जिनमें तीन किसानों ने तैर कर अपनी जान बचायी थी. बाकी के दो किसान संतलाल सहनी व फुलेश्वर मंडल नदी के तेज प्रवाह में लापता हो गये थे. लापता किसानों का बीते 48 घंटे से तलाश जारी है. बावजूद समाचार प्रेषण तक किसानों के बरामदगी में सफलता नहीं मिली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




