249 लीटर शराब के साथ दो कार जब्त, तस्कर फरार

249 लीटर शराब के साथ दो कार जब्त, तस्कर फरार
फलका पोठिया पुलिस ने गुप्ता सूचना पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 249.48 लीटर विदेशी शराब व दो कार जब्त कर बड़ी सफलता पायी है. छापेमारी के क्रम में दोनों कार में सवार शराब तस्कर फरार होने में सफल हो गया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति डूमर से चकला मौलानगर होकर एक कार में विदेशी शराब लाद कर जा रहा है. दलबल के साथ पोठिया पुलिस चकला मौलानगर के हरिजन टोला समीप पहुंचे तो देखा कि एक कार डूमर की ओर से आ रहा था. चालक पुलिस वाहन को देख कार छोड़कर फरार हो गया. उक्त कार की तलाशी के क्रम में 165.480 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. इसी दौरान पुनः सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति द्वारा कार में शराब लादकर चांदपुर चौक की ओर आ रहा है. छापेमारी कर उक्त कार से 84 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. जिसके बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने पर पोठिया पुलिस का आमलोगों ने सराहना की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










