शराब छापेमारी में पुलिस टीम पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब छापेमारी में पुलिस टीम पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

शराब छापेमारी में पुलिस टीम पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के गिरयामा आदिवासी टोला में बीते दिनों अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फलका थाना पुलिस ने गिरयामा आदिवासी टोला में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. लोगों द्वारा पुलिस टीम का विरोध करते हुए पथराव व हमला कर दिया. हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बारह नामजद एवं करीब एक सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना के बाद से आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. रविवार की रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरयामा निवासी संदीप हेम्ब्रम व मरांग हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस बल पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन