दो अतिरिक्त नई होली स्पेशल ट्रेन वाया कटिहार होकर चलेगी

Updated at : 10 Mar 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो अतिरिक्त नई होली स्पेशल ट्रेन वाया कटिहार होकर चलेगी

दो अतिरिक्त नई होली स्पेशल ट्रेन वाया कटिहार होकर चलेगी

विज्ञापन

कटिहार एनएफ रेलवे के डिब्रूगढ़ से वाया कटिहार होकर जयनगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. होली त्यौहार के मद्देनजर ट्रेनों में अप्रत्याशित भीड़ होने वाली है. जिसे लेकर रेलवे कई अतिरिक्त ट्रेन परिचालित कर रही है. ताकि रेल यात्री को यात्रा करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि डिब्रूगढ़ से वाया कटिहार होकर होली स्पेशल ट्रेन संख्या 05974 डिब्रूगढ़ से 11 एवं 18 मार्च को 5:20 बजे खुलेगी. यह ट्रेन कटिहार 5: 35 बजे पहुंचेगी तथा 10 मिनट के ठहराव के बाद जयनगर के लिए रवाना होगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन 12 एवं 19 मार्च को जयनगर से 15:30 बजे खुलेगी जो कटिहार 22.45 बजे पहुंचेगी. 10 मिनट के ठहराव के बाद डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी. इसके अतिरिक्त ट्रेन नंबर 05978 डिब्रूगढ़- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 12 एवं 19 मार्च को 9:10 बजे डिब्रूगढ़ से खुलेगी जो की कटिहार 7:55 बजे पहुंचेगी. दस मिनट के ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी. जबकि ट्रेन नंबर 05977 गोरखपुर से 21.30 बजे रवाना होगी जो कटिहार 11:05 बजे पहुंचकर आगे का सफर तय करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन