पुलिस की दबिश से हत्या मामले के दो आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन
पुलिस की दबिश से हत्या मामले के दो आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस की दबिश से हत्या मामले के दो आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के मधाइपुर पंचायत के वार्ड आठ अलहणडा खाडी गांव में विगत दिनों हत्या का मामला घटित होने के बाद मृतक के परिजन ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. इस मामले पर बलिया बेलौन थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने पर आरोपितों ने पुलिस की दबिश के कारण रविवार की रात में थाना में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने पर बलिया बेलौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेज दिया. पीड़ित परिवार ने बताया की अब न्याय मिलेगा. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की कांड संख्या 63/26 हत्या कांड के आरोपित घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी आरोपित का ट्रेस किया जा रहा था. वैज्ञानिक विधि भी अपनायी जा रही थी. इस तरह की कार्रवाई से आरोपियों ने भय से आत्मसमर्पण करने में विवस हुआ. रविवार की रात में आत्मसमर्पण किया है. हत्या का आरोपित अरशद और गोलाम रब्बानी दोनों पिता कैयूम ग्राम अलहणडा खाड़ी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए सोमवार को कटिहार न्यायालय में हाजिर करने के बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन