कोलासी पुल पर ट्रक ने टोटो को मारी टक्कर, टोटो चालक गंभीर रूप से घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 11:42 PM

विज्ञापन

कोलासी पुल पर ट्रक ने टोटो को मारी टक्कर

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 81 पथ के कोलासी पुल पर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें टोटो चालक गोपाल कुमार, उम्र 35 वर्ष ग्राम हृदयगंज निवासी घायल हो गया. सड़क दुर्घटना में टोटो को परखच्चे उड़ गये. स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायल गोपाल कुमार को तुरंत सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था. अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण टोटो को सीधी टक्कर मार दी. जिससे टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद कोढा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. कुछ लोग घटना के बाद सड़क जाम करने की प्रयास करने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही सदर एडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार सदल बल के साथ पहुंचे और सड़क जाम करने के इरादे से पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन