ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
प्रतिनिधि, कदवा सोनैली-झौआ मुख्य सड़क के सिंगलपुर के समीप ट्रक व बाइक की टक्कर से एक घायल हो गया. जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. सोनैली की ओर से एक ट्रक झौआ की ओर जा रहा था. अड़ियाना स्थित अपने ससुराल से अनिल दास नामक एक व्यक्ति बाइक से सोनैली होते अपने घर भमरेली जा रहा था. इसी क्रम में सिंगलपुर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार अनिल दास गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना कदवा पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक व बाइक को जब्त कर कदवा थाना लाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










