समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने को मिला प्रशिक्षण

समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने को मिला प्रशिक्षण
तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हसनगंज प्रखंड स्थित बीआरसी भवन हसनगंज में गुरुवार को समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शुभारंभ समावेशी जिला समन्वयक गोपी झा ने फीता काटकर किया. प्रशिक्षक सुशील कुमार मिश्रा व अर्चना वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. प्रत्येक विद्यालय से एक-एक नामित शिक्षक को इसमें शामिल किया गया है. प्रशिक्षण शिविर में कुल 50 शिक्षकों ने हिस्सा लिया. दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करना है. शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की जरूरत को समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण से शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के महत्व को समझने व कक्षा में इसे लागू करने के लिए सशक्त बनायेगा. दिव्यांग छात्रों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा. बीआरसी लेखपाल विकास कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक तैयार करना है. दिव्यांग बच्चे बिना किसी भेदभाव के विद्यालय में पढ़ सके और समावेशी शिक्षा की अवधारणा को सशक्त बनाया जा सके. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा द्वारा मिलने वाले विभिन्न सुविधाएं जैसे सहायक उपकरण, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल बुक इत्यादि इन बच्चों को आसानी से मिल सके. बच्चे समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




